Monday, November 5, 2012
गीत जिन्हे मन गाये (दसवीं किश्त) :सताएगा क्या गम उसे जिन्दगी का.....मोहब्बत में जो हो गया हो किसी का
http://youtu.be/-RF-A6lPK2A
गीतकार के शब्दों का नशा तभी चढता है जब उसके दिल में मोहब्बत का फ़रमेंटेशन इस कदर हो कि गाने वाला खुद नशे में हो जाए और उसकी केवल आवाज के सुरुर में सुनने वाल बेसुध हो जाए....जी हां इस बेहतरीन वाइनेरी के शिल्प कार है-लिजेंड ओ.पी. नैय्यर और काश्मीर की कली (१९६४)का संगीत डल-झील की तरंगो पर ओ.पी.साहब के हस्ताक्षर है.
"है दुनिया उसी की..जमाना उसी का........" यह गाना सच्ची मोहब्बत करने वालो के प्रति एच.एस, बिहारी का प्रतिसंवेदन प्रमाण-पत्र है.जब भी ये गाना रिकार्ड हुआ होगा वहां माइक्रोफ़ोन और रफ़ी साहब की आवाज के बीच मोहब्बत आपनी रुहानियत लिए तीन अंतरो तक अपनी प्यास बुझाती रही होगी.और इस जश्नने मोहब्ब्त में मनोहारी दा ने सेक्साफ़ोन पर अपनी सांसे को इस कदर धक्का दिया मानो बोतल में लगी कार्क पुरे वेग से उछल कर पुरे माहौल की संजीदगी को बयां कर रही हो.ओ.पी. साहब की खासियत है कि वे बहुत कम इंस्ट्रुमेंट का उपयोग करते है. इस गाने में मुख्य रुप से सेक्साफ़ोन,बांगो बीट्स और साइड रिदम मार्कस ने पुरे गाने का तिलस्म रचा है.
यदि गाना गाने की अदायगी है तो सुनने के भी रस्मो रिवाज है इस गाने को बहुत करीने से सुनिए ठीक उसी तरह जिस तरह वाईन सीप को जबान के नीचे रख कर धीरे-धीरे आनंद पुर्वक गले से नीचे ले जाते है......
लूटा जो मुसाफिर, दिल के सफ़र में..........है जन्नत ये दुनियाँ उसकी नजर में....
मजा ले फ़िर कहें....!!!!!!!!!!!!
टीप: मोहब्बत करना स्वाथ्य के लिए हानिकारक है या नही मालुम नहीं लेकिन हां संगीत इसकी दर्दे दवा जरुर है तो संगीत सुनिये और मोहब्बत के एहसास को महसुस किजिए......
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
https://www.facebook.com/sunil.joshi.10888/videos/2237571532949932/
-
http://www.epaperdainikdabangdunia.com/Details.aspx?id=8100&boxid=54016562 दामुल: समाज का विकृत रुप भारतीय समाज में शोषण की परम्परा ...
-
http://www.epaperdainikdabangdunia.com/Details.aspx?id=7894&boxid=1844734 संसार में मनुष्य ही एक ऐसा बुध्दिजीवी प्राणी है जो अपने मन औ...
-
बहुत ही विस्मय कारी घटना है कि इंन्दौर के सिक्ख मोहल्ले से निकली नवजात किलकारी आलाप ,तान और मुरकियों में बदल जाएगी और सात सुरो को अप...
No comments:
Post a Comment